फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा का बढ़ेगा जोर इसलिए ठंड पड़ेगी कमजोर एवं वर्षांत सप्ताह के प्रारम्भ में तराई में हल्की बारिश के भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के साथ गलन से बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

रात में अलाव का सहारा, दिन में धूप से मिली राहत
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को सर्दी के साथ गलन बढ़ने के कारण परेशानी बढ़ गई है। शाम 6 बजे के बाद लोग अपने काम धंधा से घर की ओर जाने लगे। रात में लोगों ने अलाव के सहारे सर्दी से बचने की कोशिश की, जबकि दिन में सुबह 9 बजे ही धूप निकलने के कारण लोग घर से बाहर निकलकर राहत महसूस करने लगे। सर्दी के कोहरा के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
जिले में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेन्टीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेन्टीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आंशिक गिरावट आई लेकिन आसमान साफ और धूप होने के कारण सर्दी के साथ गलन भी बढ़ गई। पार्को में सुबह और शाम की बजाए दोपहर में लोग पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं जिला अस्पताल में लोग अलाव के सहारे सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ होने के कारण धरती से विकिरण आसमान की ओर चला गया। शाम होते ही सर्दी बढ़ गई। सर्दी के कारण लोग बुजुर्गों और बच्चों को परेशानियों का सामना करना है। पहले से ही बीमार लोगों को सर्दी से बचाना बड़ी चुनौती हो गई है। पूर्वानुमान है कि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। मौसम में आंशिक परिवर्तन ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें