राष्ट्रवादी भावनाएं जागृत करना ही हिंदू युवा वाहिनी का मुख्य उद्देश्य है। एकजुट होकर कार्यकर्त्ता राष्ट्रविरोधी ताकतों को चिह्नित कर उन्हें सजा दिलाने का कार्य करें। हिंदू समाज का दायित्व है कि वह अपने समाज के सुख-दुख में भागीदार बनें। यही हियुवा का मूलमंत्र है। ये बातें हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को उसका बाजार नगर पंचायत स्थित बाबा हरीदास इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। प्रदेश के जिस हिस्से में हिंदू समाज अल्पसंख्यक है, उनका उत्पीड़न हो रहा है। हिंदू समाज को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अब भी समाज ऊंच-नीच के भेदभाव में उलझा हुआ है, जबकि गैर हिंदू संगठित होकर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। आज जरूरत है हम अपने भेदभाव भुलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
हिंदू समाज जब एक होगा तभी यह संभव है। जनता ने उम्मीद से सपा को वोट दिया कि उसके अरमानों को पंख लगेंगे लेकिन सपा सरकार ने प्रदेश की भोली जनता को ठगा है। पूरी सरकार पर एक मंत्री भारी पड़ता है इसीलिए हमें अपनी ताकत बढ़ानी होगी। सम्मेलन में एक वार्ड से हियुवा के लिए 100 सक्रिय सदस्य बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में जिला प्रभारी श्यामधनी राही, रमेश गुप्ता, अजय सिंह, अर्जुन लोधी, प्रेमनरायन दुबे, जोखू राम, जितेंद्र पांडेय, मन्तू विश्वकर्मा, वेदप्रकाश अग्रहरि, रामनिवास मिश्रा, गोपाल अग्रहरि, प्रशांत वर्मा, मनोज, राजन विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश, झीनक, जयराम उपस्थित रहे।