फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महतिनिया खुर्द के घरों में आ रहा हाईवोल्टेज करंट

Thu, 16 Jun 2016 12:17 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
 बीते एक सप्ताह से गांव में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से महतिनिया खुर्द गांव के लोग खौफजदा हैं। लोगों ने अपने घरों के केबल को या तो कटवा दिया है या फिर घर के मेन बोर्ड में बने फ्यूज को काटकर सप्लाई बंद कर दी है। लोगों ने विद्युत विभाग के जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फाल्ट ठीक नहीं करने की बात  कही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सिरसिया पावर हाउस से संबद्ध महतिनियां खुर्द गांव में लगे ट्रांसफार्मर से तीन फेस की सप्लाई होती है। इसमें दो फेज फाल्ट होने से बंद हैं। जिस एक फेस में सप्लाई आ रही है, उसमें हाई वोल्टेज का करंट घरों में पहुंच रहा है। इससे घरों में लगा पंखा, बल्ब व टीवी फुंक  गया है। यह बीते सात दिनों से हो रहा है। गांव निवासी लालजी शुक्ला ने बताया कि फाल्ट की जानकारी तीन-चार बार जेई को दी गई है, लेकिन अभी तक उसे दुरुस्त नहीं किया गया है। नतीजा गांव के लोगों ने घरों का केबल कटवा दिया है।

कइयों ने बिजली के बोर्ड में लगे फ्यूज को ही निकाल दिया है, जिससे करंट घर में न पहुंचने पाए। गांव निवासी मुजम्मिल, गोविंद, कृष्णानंद, जोखई, भुलावन आदि ने शीघ्र फाल्ट ठीक करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ आदित्य भूषण भारती ने बताया कि समस्या की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जेई से वार्ता कर शीघ्र इसे ठीक कराते हैं। एक-दो दिन में यह परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें