फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार वर्चुअल से शपथ लेंगे गांव के नए मुखिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार वर्चुअल शपथ लेंगे गांव के नए मुखिया
विज्ञापन

नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को, बनेगी विकास की नई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण का के दूसरे लहर को देखते हुए नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण पहली बार वर्चुअल के माध्यम से होगा। इसके लिए 25 और 26 मई की तिथि तय की गई है। इस बार जिले के 1136 में से 378 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। इसका प्रमुख कारण पंचायतों का संपूर्ण गठन नहीं होना है। नवगठित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 27 मई को होगी, जहां विकास की नई रूपरेखा तैयार की जाएगी।
कोरोना संक्रमण काल में आरोप-प्रत्यारोप के बीच पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। इसके बाद शपथ को लेकर शासन स्तर पर दबाव शुरू हो गया था। लिहाजा शासन ने कोरोना काल के कारण ग्राम पंचायतों में ही सचिव की मौजूदगी में वर्चुअल के माध्यम से शपथ कराने का निर्णय लिया। जिले के 1136 ग्राम पंचायतों में से 378 में शपथ नहीं हो पाएगा। अधिकांश में पंचायतों का संपूर्ण गठन नहीं होने और उप चुनाव होने के कारण शामिल हैं। शपथ कार्यक्रम पंचायत घर, सामुदायिक भवन अथवा ग्राम पंचायत में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन के बीच होगा। जिला पंचायतराज अधिकारी आदर्श ने बताया कि शपथ ग्रहण कराने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

38 ग्राम पंचायतों पर संकट
डुमरियागंज। ब्लॉक की 38 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में अभी भी ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली है। ऐसे में इन पंचायतों का गठन होना और विजेताओं का शपथ लेना संभव नहीं है। ऐसे में इन 38 ग्राम पंचायतों में पूर्व में ही नियुक्त प्रशासक ही विकास का काम कराएंगे।
यहां उपचुनाव के बाद बनेगी सरकार
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानतारा कुर्थीडीहा, ककरा पोखर, महोखवां, भलुवाही, मड़हली, परसा, खरगौला, वीरपुर रतनपुर, भगवानपुर, झहरांव, तेलियाडीह, महुआरा, लटिया, अरनी, बेंवा मुस्तफा, फत्तेपुर, खोरिया शिवबक्श, हबीबपुर, तेलियाडीह, बायताल, तुरकौलिया तिवारी, खोरिया रघुवीर सिंह, सेमुवाडीह, भग्गोभार, थुम्हवां, कूड़ी, तिलगड़िया बुजुर्ग, बभनी माफी, बनगवां, कुसहटा, परानपुर, महतिनियां, चकचई, गौरही बुजुर्ग, मिश्रौलिया, चकमझारी और धौराहरा में सदस्यों के अभाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

उसका क्षेत्र के 12 प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ
उसका बाजार। विकास क्षेत्र के 12 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम रहने के कारण पंचायत का गठन पूर्ण नहीं होगा। यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह जानकारी एडीओ पंचायत राजेंद्र गुप्ता ने दी। बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें