फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह कोहरे का सितम... दिन में धूप ने दिलाई राहत

Tue, 10 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर सर्द हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाए रहने से ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों ओर घना कोहरा फैला हुआ था। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे हाईवे और मुख्य सड़कों पर हालात बेहद खराब नजर आए।
हाईवे पर स्थिति यह रही कि कुछ ही कदम की दूरी पर भी रास्ता साफ नहीं दिखा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने एहतियातन वाहनों की लाइटें जलाकर आवागमन किया।
विज्ञापन

कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को भी परेशानी हुई। कोहरे का असर सड़क यातायात पर ही नहीं बल्कि आम जनजीवन पर भी साफ दिखा। ठंड बढ़ने से लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम रही।
वहीं, करीब 11 बजे मौसम साफ हुआ तो धूप खिली। धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकी। धूप में बैठकर लोगों ने ठंड से निजात पाई।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी सुबह और देर रात को कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें