शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा ने बार एसोसिएशन की तहसील इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयासागर पाठक, महामंत्री बृजेश दत्त शुक्ला व उपाध्यक्ष शंभूनाथ को सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का एक प्रमुख अंग है। जहां जनता को न्याय में कमी महसूस होता है, वहां अधिवक्ताओं के माध्यम से वह अपनी बात अधिकारियों एवं न्यायालयों में रखते है। वकील समाज को न्याय दिलाने का काम करता है। कहा शोहरतगढ़ बार के अध्यक्ष पद पर दयासागर पाठक का निर्वाचित होना उनकी कर्मठता दिखाता है। शोहरतगढ़ बार को मजबूत बार बनाने में इनका हमेशा योगदान रहा है। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयासागर पाठक ने कहा कि वकीलों के सम्मान की लड़ाई खुद की लड़ाई है। बिना किसी भेदभाव के सभी के हित के लिए लड़ाई लड़ेगे। अधिवक्ता हमेशा वादकारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ता है।
इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद कुमार, प्रदीप कमलापुरी, महेश कुमार, शिवशंकर, संजय मित्तल, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
-