फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंस्पायर अवार्ड योजना में कक्षा सात की छात्रा का चयन

Sat, 08 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत शामिल किए गए प्रोजेक्ट के आए परिणाम में भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कोहडौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा का चयन हुआ है। छात्रा को अब केंद्र सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। स्कूल स्तर पर छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत कर उन्हें बाल वैज्ञानिक बनाने के लिए केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इंस्पायर अवार्ड के तहत जिले में अक्टूबर 2024 को कक्षा छह से 12 तक के छात्रों के प्रोजेक्ट वेबसाइट पर मांगे गए थे। सिद्धार्थनगर जनपद से भी अलग-अलग विकास खंड के स्कूलों से छात्रों के प्रोजेक्ट भेजे गए थे। इसमें विकास खंड भनवापुर के कोहडौरा कंपोजिट विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा रोशनी गुप्ता का भी अपशिष्ट पैडल संचालित वाशिंग मशीन का प्रोजेक्ट सबमिट किया गया था। बृहस्पतिवार को योजना के आए परिणाम में रोशनी गुप्ता के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है।
विज्ञापन

छात्रा की इस सफलता पर प्रधानाध्यापक गोपेश दुबे, सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, यशोदानंद मिश्र व अंजली कुमारी ने छात्रा रोशनी गुप्ता को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपेश दुबे ने बताया कि पूरे जनपद में कुल 38 बच्चों का चयन हुआ है। इसमें बेसिक के जनपद में केवल 7 बच्चे चयनित हुए हैं। इसी में मेरे विद्यालय की रोशनी गुप्ता भी है। बताया कि यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के अध्यापकों के अथक परिश्रम एवं प्रयासों से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें