प्राथमिक विद्यालय बिथरिया प्रथम में निकाली गई स्कूल चलो रैली में शामिल बच्चे व अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सर्व शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नौहिडहवा, बिथरिया व प्राथमिक विद्यालय बिथरिया प्रथम के बच्चों ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो रैली निकाली। इसमें स्कूली प्रधानाध्यापक, जनप्रतिनिधि व अभिभावक शामिल हुए। लोगों को परिषदीय विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए जागरूक किया।
स्कूल चलो रैली को संकुल प्रभारी राममिलन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे हाथ में सब पढ़ें-सब बढ़ें और शिक्षा का है अधिकार हमारा आदि स्लोगन लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। रैली में शामिल अध्यापक गांव के लोगों को शिक्षा का महत्व बताते हुए अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की।
राममिलन ने कहा कि सभी अभिभावक शिक्षा को लेकर गंभीर हों, जिससे शत-प्रतिशत नामंकन का लक्ष्य पूरा किया जा सके। शिक्षा से ही इंसान को तरक्की मिल सकती है। बिना शिक्षा की जिदंगी अधूरी है। रैली में प्राथमिक विद्यालय नौडिहवा की प्रधानाध्यापिका फरहीन जहां, प्राथमिक विद्यालय बिथरिया प्रथम की प्रधानाध्यापिका मुबस्सरीन जहां, सहायक अध्यापक मलिक शम्स, कौसर अली, खुर्शीद, चंद्रभूषण मिश्रा, ध्रुवचंद्र, शेषराम आदि शामिल रहे।