मतदान में मौसम ने ली मतदाताओं की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मतदान के उत्सव पर धूप की नजर दिखी। कल तक 42 डिग्री तक सीमित पारा दो डिग्री की बढ़त के साथ ४४ डिग्री को पार कर गया। धूप ने मतदाताओं को परीक्षा ली। जैसे- जैसे धूप और तपिश बढ़ती गई। मतदान शुरू की अपेक्षा धीमा होता चला गया। धूप और गर्मी में मतदाताओं की कड़ी परीक्षा ली।
अप्रैल माह से लू के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लगातार हीट वेव की चेतावनी दी जा रही थी। लोगों को आशंका थी कि मतदान के दिन अगर तापमान में वृद्धि हुई तो इसका वोटिंग पर पड़ेगा। पिछले दिनों की तरह शनिवार को पारा रिकार्ड को तोड़ते हुए ४४.१ एक दर्ज किया गया। जो कई पिछले कई दिनों में सर्वाधिक था। सुबह बदली के साथ दिन की शुरुआत हुई तो लोगों को लगा कि मौसम नरम रहेगा। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। क्योंकि अधिक धूप में बीमार और घर की नई महिलाएं कम निकलती हैं। शनिवार को कुछ ऐसा ही दिखा। दिन में ११ बजे ४० डिग्री, दोपहर १२ बजे ४२ और दो बजे से चार बजे के बीच सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए ४४.१ डिग्री पहुंच गया। इसी प्रकार से मतदान सुबह में ११ बजे तक बढ़ा और फिर उसकी रफ्तार धीमी पडऩे लगी। गर्मी और धूप में मतदाताओं परीक्षा दिया।
-
विधानसभावार हर घंटे की रिपोर्ट, कितना हुआ मतदान
सुबह सात से नौ बजे 13.13 प्रतिशत
शोहरतगढ़ विधानसभा 14.35, कपिलवस्तु 14.56, बांसी 12.76, इटवा 13.18, डुमरियागंज 13.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
-
नौ से ११ बजे २७.९६ प्रतिशत
शोहरतगढ़ 2896 कपिलवस्तु 29.51, बांसी 25.85, इटवा 27.14, डुमरियागंज 26.63 मतदान प्रतिशत रहा।
-
११. से १ बजे तक 37.66 प्रतिशत
शोहरतगढ़ 39 प्रतिशत, कपिलवस्तु 40.48, बांसी 35.1, इटवा 36.79, डुमरियागंज 35.84 मतदान हुआ है।
-
दोपहर १ से तीन बजे 43.88 हुआ मतदान
विधानसभा शोहरतगढ़ 45.65, कपिलवस्तु 47.45, बांसी 41.41, इटवा 42.55, डुमरियागंज में 41.88 प्रतिशत हुआ मतदान।
-
दोपहर तीन से पांच बजे तक 50.65 प्रतिशत
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 52.12, कपिलवस्तु 54.37, बांसी 48.45, इटवा 48.5, डुमरियागंज में 48.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
-
पांच से सात बजे तक 51.94 प्रतिशत
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 53.58, कपिलवस्तु 55.62, बांसी 49.48, इटवा 49.83, डुमरियागंज 50.17 प्रतिशत मतदान हुआ है।