संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील कार्यालय भवन पर मंगलवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बैठक हुई। इसमें बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या सहित अन्य लेखपालों के साथ होने वाली मारपीट, हमले, धमकी की घटनाओं में पुलिस एवं प्रशासन की संवेदनशीलता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बरेली में लेखपाल हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इसके साथ ही लेखपालों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद लेखपालों ने शोकसभा की गई।
इस दौरान रमेश चंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार राठौर, गंगोत्री प्रसाद पांडेय, दिग्विजय चौरसिया, अंबिका प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवादर