फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जयकारों के बीच हुआ मूर्तियों का विसर्जन

Mon, 21 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में रविवार को गणेश पूजा के बाद मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विभिन्न पंडालों में स्थापित मूर्तियों को श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ बयारा स्थित सुतेहवा ताल पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन स्थल पर भी देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। चिल्हिया, पथरा बाजार, पुलिस लाइन की पुलिस के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात रही। भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, राम शंकर यादव, राम मिलन सिंह, अरविंद तिवारी, चंद्रेश कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें