संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 73 वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स साइकिलिंग (महिला/पुरुष), प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी पांच स्वर्ण के साथ मेजबान खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि गोरखपुर के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। पुलिस लाइंस परिसर में चल रही प्रतियोगिता में गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर व बस्ती की पुलिस टीमों ने भाग लिया है।
20 किमी वाॅक चाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रद्युम्न सिंह संतकबीरनगर ने स्वर्ण, दीपक यादव सिद्धार्थनगर ने रजत पदक व अजय कुमार श्रावस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 10 किमी वाक चाल प्रतियोगिता महिला वर्ग में अपराजिता दुबे श्रावस्ती ने स्वर्ण, वीरांगना मिश्रा सिद्धार्थनगर ने रजत व रेखा सिंह बस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
10 किमी दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में अंकित दुबे गोरखपुर ने स्वर्ण, रामनिवास सिद्धार्थनगर ने रजत, चंदन कुमार श्रावस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में शीला सिंह देवरिया ने स्वर्ण, अंजली पांडेय देवरिया ने रजत, नंदिनी राणा सिद्धार्थनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में विवेक यादव सिद्धार्थनगर ने स्वर्ण, अंजेश गुप्ता संतकबीरनगर ने रजत व गौरव कुमार श्रावस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में नेमवती श्रावस्ती ने स्वर्ण, सिंपल मौर्य, गोंडा ने रजत, व मीना देवरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में शिवानंद गोंडा ने स्वर्ण, विवेक यादव सिद्धार्थनगर ने रजत व अख्तर आलम श्रावस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में नेमवती श्रावस्ती ने स्वर्ण, नरीना सिंह संतकबीरनगर ने रजत व कीर्ति सिंह सिद्धार्थनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
त्रिपद कूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में नरेंद्र गोरखपुर ने स्वर्ण, शिव धनी कुशीनगर ने रजत, व अनीश यादव कुशीनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में अंकिता मल्ल बस्ती ने स्वर्ण, जया सिंह महाराजगंज ने रजत, व स्नेह लक्ष्मी गोरखपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में शत्रुघ्न महराजगंज ने स्वर्ण, अख्तर आलम श्रावस्ती ने रजत व राजकुमार गोंडा ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कंचन यादव सिद्धार्थनगर ने स्वर्ण, पूजा बस्ती ने रजत, व सविता राय सिद्धार्थनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
ऊंची कूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में विवेक यादव सिद्धार्थनगर ने स्वर्ण, अंकित दुबे गोरखपुर ने रजत व रितेश बहराइच ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
ऊंची कूद प्रतियोगिता महिला वर्ग में नेहा मौर्य देवरिया ने स्वर्ण, क्षमा सिंह कुशीनगर ने रजत व जया सिंह महराजगंज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।110 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में दिनेश कसौधन बहराइच ने स्वर्ण, चंद्र प्रताप सिंह महराजगंज ने रजत व मिथिलेश यादव बस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता महिला वर्ग में मायावती श्रावस्ती ने स्वर्ण, अंकिता मल्ल बस्ती ने रजत पदक व जया सिंह महराजगंज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में विवेक यादव सिद्धार्थनगर ने स्वर्ण, रुपेश यादव बस्ती ने रजत व अंजेश गुप्ता संतकबीरनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में नेमवती श्रावस्ती ने स्वर्ण, सिंपल मौर्य गोंडा ने रजत व कीर्ति सिंह सिद्धार्थनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस दौरान बीएन गुप्ता, सूरज नाथ सिंह, उमेश दुबे, उमाशंकर, रामकरण व चंद्रिका श्रीवास्तव मौजूद रहे।