पथरा। चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। शाम होते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाता है। कस्बे वासियों को संबंधित विभाग से मरम्मत कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पथरा कस्बे में पोस्ट ऑफिस के पास सांसद निधि से हाईमास्ट लगाया गया था। इसके जलने से रात में पूरे चौराहे पर पर्याप्त रोशनी रहती थी। इससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी सुविधा मिलती थी।
कस्बा निवासी उमेशचंद्र मिश्रा, हरिओम पांडेय, सतीश अग्रहरी, निहाल चौधरी, राजेश पांडेय, राम संजीवन ने बताया कि कई महीनों से हाईमास्ट खराब होने के कारण रात में बिजली कटते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। संवाद