फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाआें को बताए आत्मरक्षा के तरीके

Sun, 17 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खजुरिया शर्की गांव में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा ,सम्मान और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने गुड व बैड टच, आत्मरक्षा के तरीके और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। एसओ ढेबरुआ दुर्गा प्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम ने साइबर अपराध की जानकारी देते हुए बताया कि बचने के लिए मोबाइल का उपयोग करने में सावधानी रखें। उप निरीक्षक सोमनाथ शर्मा, बृजेश कुमार एवं महिला आरक्षी अंजली वर्मा आदि ने महिलाओं एवं छात्राओं को बताया कि किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस के दिए हुए हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर मदद ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें