सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई लूट की वारदात का एसओजी और उसका पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। कारोबारी की तिजोरी से ही आभूषण बरामद हो गए। पुलिस का कहना है कि आभूषण व्यवसायी ने लूट की फर्जी कहानी रची थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को विनोद कुमार वर्मा निवासी उसका राजा ने सूचना दी कि वह स्वर्ण व्यवसायी है। वह गांव में घूम कर ज्वेलरी की खरीद व बिक्री करता है। करीब 2.5 किलो चांदी तथा 30 ग्राम सोने के जेवरात लेकर गांव में गया था। धोबहा व बुचहा गांव के बीच सुनसान स्थान पर दो व्यक्ति बाइक से आए और तमंचा दिखाकर जेवरात लूटकर फरार हो गए।
एसपी ने पर्दाफाश के लिए विशेष टीम का गठन किया था। छानबीन में पता चला कि शिकायतकर्ता ने लूट की साजिश रची थी। उसकी तिजोरी से ही आभूषण बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।