युवक को पीटकर छीन ली सोने की चेन
बांसी। नगर में राप्ती पुल के पास कुछ लोगों ने एक युवक से पीटने की धमकी देते हुए उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम असिधवा निवासी बजरंगी लाल श्रीवास्तव ने तहरीर में लिखा है कि एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की। उसने 17 मई को बांसी में मिलने के लिए कहा था। उसके बताने अनुसार मंगलवार को वह राप्ती नदी पुल पर गए। वहां पहुंचते ही तीनों लोगों ने उनको पीट दिया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली।
शोर-शराबा सुनकर जब कुछ लोग और पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। बजरंगी श्रीवास्तव ने कहा है कि इस घटना में नरकटहा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ दो लोग थे। जाते हुए उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार मिश्र ने कहा है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।