फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सलेमपुर-प्यासी-नोनापार टू-लेन सड़क का शिलान्यास, निर्माण पर खर्च होंगे 17.09 करोड़

विज्ञापन
भूमि पूजन करती राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम व अन्य।
विज्ञापन
सलेमपुर। रामपुर कारखाना और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले सलेमपुर-प्यासी-नोनापार मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शनिवार को मोहर भाई चौक पर भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया। करीब 7.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 17.09 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्माण के लिए पांच करोड़ 48 लाख रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। सलेमपुर की विधायक व राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से प्यासी-नोनापार होकर भटनी को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। स्थानीय लोगों की ओर से इसके चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग लगातार उठाई जा रही थी। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को देखते हुए राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने संयुक्त रूप से शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए शासन ने सड़क निर्माण के लिए धन स्वीकृत कर लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी।
यह सड़क दो खंडों में बनाई जाएगी। पहला खंड सलेमपुर से प्यासी होते हुए नोनापार तक निर्माण खंड द्वारा बनाया जाएगा, जबकि दूसरा खंड भटनी से नोनापार तक प्रांतीय खंड द्वारा तैयार किया जाएगा। शिलान्यास के बाद मोहर भाई चौक से हरनही, बरसीपार और प्यासी होते हुए नोनापार तक जाने वाले मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से सिंगहीडीह, नोनापार, विंदवलिया, मड़पही, बनरही, बरसीपार, प्यासी, हरनही, नदौली और परान छपरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई है।
राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हुई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया के साथ मिलकर लगातार प्रयास किया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, अवनीश मिश्रा, राजीव वर्मा, रोहित मिश्रा, पूर्व पिछड़ा आयोग सदस्य डॉ. त्रिपुनायक विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह दादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें