फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नई किताबों से शुरू हुआ पहला दिन, स्कूल चलो अभियान में बढ़ा नामांकन का उत्साह

Thu, 02 Apr 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा क्षेत्र भनवापुर के परिषदीय विद्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि सभी विद्यालयों को समय से निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षक इन्हें जल्द से जल्द बच्चों तक पहुंचाएं और अभिभावकों को सरकारी योजनाओं व विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दें। उन्होंने रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। ब्लॉक मुख्यालय स्थित कंपोजिट विद्यालय भनवापुर, हसुड़ी औसानपुर, जूनियर हाईस्कूल हथपरा, प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा, महतिनिया बुजुर्ग, पचमरी सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। कई स्कूलों में “स्कूल चलो अभियान” के तहत रैली निकालकर नामांकन के प्रति जागरूकता फैलाई गई। विद्यालयों में पहले दिन का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। कई जगह बच्चों का स्वागत गुब्बारे और फूल देकर किया गया, जिससे विद्यालय के प्रति उनका आकर्षण बढ़ा।
कंपोजिट विद्यालय भनवापुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर यादव ने स्टाफ के साथ मिलकर पुस्तकें वितरित कीं जबकि जूनियर हाईस्कूल हथपरा में अवधेश भारती व ग्राम प्रधान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक धर्मराज दुबे सहित आबिद रिजवी, शिवा सिंह, ओमप्रकाश, काजल, पूनम देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें