फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुकदेव की विदाई के साथ श्रीमद्भागवत कथा हुआ समापन

Thu, 02 Apr 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के इंदिरा नगर वार्ड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन बुधवार को हो गया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास संपूर्णानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन कराया। राजा परीक्षित की कथा को पूरी करके शुकदेव की विदाई कराकर प्रसंग को विराम दिया। आरती व आचार्यों के सम्मान के पश्चात भंडारा करके प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


कथा व्यास ने गुरु की महिमा की कथा का वर्णन करते हुए कहा जीवन में गुरु का होना आवश्यक है। गुरु हमारे जीवन की दशा-दिशा दोनों को बदलते हैं, लेकिन हमें दुख इस बात का है कि हम गुरु को बहुत मानते हैं, लेकिन उनकी बातों को नहीं मानते। इसी कारण हम दुखी होते हैं। गुरु मिलने से हमारा नया जन्म होता है। गुरु से मार्ग दर्शन और गुरु ही हमारे कष्टों को दूर करता है। कथा व्यास ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भागवत कथा का श्रवण करता है। उसका संबंध कृष्ण से अपने आप ही जुड़ जाता है और कृष्ण की कृपा उन पर सदा बनी रहती है और उस व्यक्ति पर कलयुग भी अपना प्रभाव नहीं जमा पाता। कथा में कृष्ण भगवान की 16108 विवाहों का वर्णन किया। शुकदेव जी की विदाई, व्यास पीठ पूजन के साथ कथा मधुर भजन पर श्रोता आनंदित रहे। जयकारा लगाकर आरती उतारी गई। इस अवसर पर यज्ञाचार्य सत्यम, अजीत, जगदीश गिरी, मुख्य यजमान जयश्री प्रसाद पासवान, अनिल पासवान, प्रिंस पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें