फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को नहीं मिली आर्थिक सहायता

Sat, 25 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एनजीटी टीम का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव में पांच दिन पूर्व आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत के मुंह में समाए बच्चों के परिजनों को अब तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पाई। उपजिलाधिकारी के 24 घंटे के अंदर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है। मदद के इंतजार में पीड़ित परिवार की आंखें पथरा गई हैं।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को भरवलिया गांव में आकाशीय बिजली ने मदरसे की खिड़की को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर पढ़ाई कर रहे चचेरे भाई-बहन समेत तीन मासूमों को मौत की नींद सुला दी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम योगानंद पांडेय ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए तात्कालिक सहायता के रुप में 4-4 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। उन्होंने यह राशि 24 घंटे के अंदर मुहैया कराने को कहा था।
घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, मगर अब तक पीड़ित परिवार तक मदद नहीं पहुंच पाई है। कलेजे के टुकड़ों को खोने वाले परिजन अब सरकार के छलावे से व्यथित हैं। इस संबन्ध में एसडीएम योगानंद पांडेय का कहना था कि पीड़ित परिवारों को आरटीजीएस के माध्यम से खाते में राशि भेजी जानी है। तहसील प्रशासन ने पैसा बैंक को भेज दिया है। जल्द ही यह खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें