फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र

Sat, 04 Apr 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में बृहस्पतिवार की रात हनुमान जयंती पर शीतल गंज स्थित पंचशिखा मंदिर, राप्ती पुल पर स्थित हनुमानगढ़ी सहित सभी हनुमान मंदिरों में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। संकटमोचन के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जय श्रीराम और बजरंग बली की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र हनुमानजी को सिंदूर, लाल वस्त्र और गेंदे के पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों में सुंदरकांड का पाठ और सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पंचशिखा मंदिर में आयोजित जागरण कार्यक्रम स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचशिखा मंदिर परिवार समिति सहित आयोजक मुन्ना सिंह, अमय पांडे, ऋषि श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सरोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें