पकड़ी बाजार। क्षेत्र के पिपरी लाला गांव में शुक्रवार को बालाजी चाकरी परिवार की तरफ से बालाजी का छठा जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पं. चितरंजन के द्वारा पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का हवन-पूजन किया गया।
इसके बाद भजन गायक अभिशेष मिश्र के द्वारा गणेश वंदना, गणपति बप्पा मौर्या से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दुनिया न चले श्रीराम के बिना राम जी ने मिले हनुमान के बिना..., जिनका भरोसा वीर हनुमान, उनका बिगड़ता नहीं कोई काम..., छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना..., आदि गीतों पर लोग झूम उठे। इसके बाद बालाजी सरकार का प्रसाद लोगों में वितरित किया गया।
इस दौरान यहां पर श्रीष कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, जयप्रकाश, धर्मेश श्रीवास्तव, कल्लू पासवान आदि लोग मौजूद रहे।