फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले को सूबे में छठा स्थान, 52 हजार बनाए गए

Sun, 15 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने में विशेष योगदान देने पर जिले को सूबे में छठा स्थान प्राप्त हुआ है जबकि यह अभियान अभी 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बीते 25 नवंबर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद को बड़ी सफलता मिली है। अब तक कुल 52,147 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसके साथ जिला प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी कोटेदार, एएनएम, सीएचओ और पंचायत सहायकों द्वारा निभाई जा रही है। घर-घर पहुंचकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें