जिले को 209 सेक्टर में बांटा गया
- मतदान के लिए बनाए गए 30 जोन और 209 सेक्टर
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले को 30 जोन और 209 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर और जोन पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। वे मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। अगर कहीं गड़बड़ी की सूचना मिलेगी तो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।
मतदान भयमुक्त और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग अलर्ट है। नोडल अफसर अपने- अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का पूरे दिन भ्रमण करके देखते रहेंगे और रिपोर्ट देते रहेंगे। उनके पास जितने सुरक्षाकर्मी की जिम्मेदारी होगी, वे पल-पल की गतिविधि का जायजा लेंगे। जरूरत पड़ने पर खुद तो मौके पर पहुंचेंगे ही, साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचित करेंगे। विभाजित करने के पीछे पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि जब जिम्मेदारी बंटी रहेगी तो मॉनिटरिंग अच्छी होगी और सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगा। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि चुनाव को देखते हुए जिले को 30 जोन और 209 सेक्टर में बांटा गया है, जिससे सही तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके। सभी लोगों को जिम्मेदारी बता दी गई।
कहां बने हैं कितने जोन और सेक्टर
कपिलवस्तु
मतदान केंद्र बूथ जोन सेक्टर
325 583 6 42
शोहरतगढ़
मतदान केंद्र बूथ जोन सेक्टर
295 464 6 42
बांसी
मतदान केंद्र बूथ जोन सेक्टर
324 497 6 42
इटवा
मतदान केंद्र बूथ जोन सेक्टर
306 426 6 43
डमरियागंज
मतदान केंद्र बूथ जोन सेक्टर
338 488 6 43
इतने हैं मतदान केंद्र और बूथ
मतदान केंद्र- 1615
बूथ स्थल - 2458
---