फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरोवर पर पौधरोपण व प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से उपायुक्त ने जताई नाराजगी

Tue, 13 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत परसिया व मड़वा में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करते उपायुक्त बृजमोहन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उपायुक्त बृजमोहन ने मंगलवार को शोहरतगढ़ ब्लॅाक के परसिया व मड़वा गांव में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सरोवर पर पौधरोपण व प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सरोवर के चारों तरफ बने पाथवे व सीढिय़ों की गुणवत्ता की जानकारी ली। दोनों सरोवरों पर पौधरोपण व सरोवरों के चारों तरफ से प्रकाश बिंदु नहीं लगने से उन्होंने संबंधित से पूछताछ कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोनों सरोवरों पर अधिक से अधिक पौधे रोपण करवाया जाए। मॉडल तरीके से लाइटें भी लगवाई जाएं। पाथवे के किनारे-किनारे कुर्सियां भी लगवाई जाएं। इस दौरान एडीओ पंचायत मोहन लाल, एपीओ मुकेश कुमार, टीए पीयूष मिश्र, अमर सहाय, विजय दुबे, पराग राम यादव, पवन कुमार, सदानंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें