फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांगजनों को घर पर योजनाओं का लाभ दिलाएंगे जिम्मेदार

Tue, 13 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सरकार की योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ पाने के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब उन्हें उनके घर के नजदीक ब्लॉक पर जाकर स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग के अधिकारी कैंप लगाएंगे। शिविर में उन्हें न सिर्फ चिह्नित किया जाएगा बल्कि उनका आवेदन फार्म भरने के साथ ही उन्हें लाभ दिलाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। 16 जून से विशेष शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को लाभ दिलाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। जिससे उन्हें लाभ मिल सके और वह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। पर योजनाओं का लाभ पाने के लिए दिव्यांगजनों को मशक्कत करनी पड़ती है। उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। फिर भी समय पर काम नहीं हो पाता है। शासन ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को संज्ञान में लिया है। अब ब्लॉक मुख्यालय पर शिविर लगाकर न सिर्फ पेंशन के लिए काम होंगे, बल्कि स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। अगर सर्जरी के जरिए दिव्यांगता दूर होने की संभावना होगी तो उनकी सर्जरी करवाएगा। इसके साथ ही जिन योजनाओं का जो पात्र होगें, उन योजनाओं का लाभ देने के लिए उनका आवेदन फार्म भरवाया जाएगा। 16 जून से जिले के 14 ब्लॉक मुख्यालय और दो नगर पंचायतों में शिविर लगेगा। इसमें दिव्यांगजन, स्वास्थ्य सहित सभी विभाग के लोग मौजूद रहेंगे।
इस संबंध में जिला दिव्यांगजन अधिकारी एजाजुल हक ने कहा कि 16 जून से ब्लॉक और नगर पंचायत मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्लॉक स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस दिन यहां लगेगा शिविर
16 जून लोटन ब्लॉक, 17 उसका बाजार, 20 बर्डपुर, 21 नौगढ़, 22 जोगिया, 23 शोहरतगढ़, 24 बढनी, 27 बांसी, 28 खेसरहा, 1 जुलाई मिठवल, 4 खुनियांव, 5 इटवा, 6 भनवापुर, 7 डुमरियागंज, 11 नगर पंचायत बढनी चाफा, 12 नगर पंचायत बिस्कोहर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में होंगे ये काम
शिविर में चिकित्सकाें की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड स्टिक एवं कृत्रिम अंग जैसे हाथ पैर लगवाने और शल्य चिकित्सा के लिए चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य विभाग की ओर से नवीन पेंशन, दुकान निर्माण और संचालन योजना, शादी पुरस्कार योजना, आधार प्रमाणीकरण आदि में ऑनलाइन आवेदन में सहायता सहित यूडीआईडी के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें