सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम जिले के लोकल रूटों पर बसों के संचालन के लिए छोटी बसों को भेज रही हैं। इससे लोकल रूट पर पूरे दिन छोटी बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को प्राइवेट व डग्गामार वाहनों से यात्रा नहीं करना पड़ेगा।
डिपो में वर्तमान समय में लगभग 53 बस मौजूद हैं। इसमें सभी बस लांग रूट पर संचालित होती हैं। जिससे लोकल रूट के यात्रियों को यात्रा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। यात्रियें की असुविधा को लेकर छोटी रूटों पर सर्वे करवाया गया। जिसमें से लगभग सभी रूटों पर छोटी बस की जरूरत महसूस हुई।
इससे यात्रियों के सहूलियत को लेकर 10 छोटी बसों का डिमांड किया गया। जिसमें परिवहन निगम ने एक बस भेज दिया हैं। जबकि दो बसों को भेजने के लिए डिपो से चालक व परिचालक बुलाए गए हैं। दो और छोटी बसों के आ जाने से यात्रियों को जिले के अन्य प्रमुख कस्बों में इसकी सुविधा मिलने लगेगी। जिससे यात्रियों को निजी वाहन से यात्रा करना पड़ेगा।