फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाई पंचायत

Wed, 10 Sep 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबो​धित करते प्रदेश अध्यक्ष पं राज्यपाल शर्मा। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में सांभा मंसूरी के बीज खराब क्वालिटी होने के वजह से किसानों के नुकसान की भरपाई, खाद की कालाबाजारी रोकने।
विज्ञापन

किसानों के सभी प्रकार के कर्जा माफ करने। सरयू नहर में पानी नहीं जा रहा है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। पानी को शीघ्र छोड़ने आदि समस्याओं के समाधान का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने कहा कि ड्रेनेज खंड (सिंचाई विभाग) में बिना टेंडर अगस्त 2025 में आपके द्वारा भुगतान किया गया है।
सभी कार्यों का प्वाइंट कहां पर है। किसी जेई के द्वारा एमवी किया गया है। कितना धनराशि भुगतान किया गया है। भुगतान फार्मों का भी उल्लेख करें। राजकीय नलकूप कितने संचालित हैं, कितने बंद हैं। उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। चेतिया नलकूप सं0-66 की पाइपें टूट चुकी हैं जो माईनर तक पानी नहीं पहुंच रहा है उसे ठीक कराया जाए। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि ईमानदार जिलाधिकारी होने के बाद भी ब्लाॅकों एवं निर्माण एजेंसियों की ओर से कमीशन खोरीबंद नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें