बांसी। कोतवाली के ग्राम घघहरवा में 20 वर्षीय युवती का शव कमरे में छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटका मिला। युवती अपने मौसा के यहां आई थी। घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बांसी कोतवाली के ग्राम फुलवापुर निवासी शेखर की पुत्री सुमन पंद्रह दिन पूर्व वह घघहरवा निवासी अपने मौसा शिवपूजन के घर आई थी। परिजन ने उसे मौसा के निर्माणाधीन मकान में मदद करने की नियति से भेजा था। सुबह उसने परिवार के लोगों के साथ चाय-नाश्ता किया और एक कमरे चली गई। कुछ देर बाद शिवपूजन किसी काम से जब उस कमरे में गए तो देखा कि सुमन छत में लगी कुंडी में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी पड़ी है। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में उसका शव नीचे उतारा गया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।