फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीपीयू टीम ने वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के साथ की जनसंवाद गोष्ठी

Thu, 23 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरवटिया गांव में कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

खेसरहा। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ जनसंवाद व गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे सीपीयू अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों से उनकी कुशलक्षेम और समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, बाल अपराधों की रोकथाम, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या साझा नहीं करने के संबंध में जागरूक किया।
गोष्ठी में साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने और आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों ने किसी विशेष समस्या की जानकारी नहीं दी। अंत में पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें