जीजीआईसी बांसी के भवन निर्माण की जांच करते अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह।
बांसी। अशोकनगर वार्ड में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन निर्माण में अनियमितता मिली है। गुणवत्तापरक व मानक के अनुसार निर्माण न किए जाने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने कार्य को रोक दिया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल की शिकायत पर कार्यदाई संस्था सिडको के सहायक अभियंता अतुल श्रीवास्तव ने इसके जांच के अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह को भेजा।
लगभग 25 मीटर लंबाई व 8.5 मीटर चौड़ाई में बन रहे दो लैब व अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरू हुआ है। नींव में अब तक कुल आठ रद्दे की चुनाई हुई है।
जांच दौरान जेई ने में प्रयोग किए गए ईंट व बगल में रखी हुई ईंटों को तृतीय श्रेणी का बताया। पिलर में 10 एमएम के स्थान पर 8 एमएम के सरिया का प्रयोग किया गया है। नींव का निर्माण भी मानक के अनुरूप नहीं है। इस बात की पुष्टि करते हुए सीडको के सहायक अभियंता अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि काम रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इसकी जांच करुंगा अनियमित सही पाए जाने पर निर्माण कार्य ध्वस्त कराकर दोबारा मानक के अनुरूप कार्य कराया जाएगा।