द्धार्थनगर। चार दिनों से छाए बादल और रुक रुककर हो रही बारिश के कारण मौसम नम हो गया है। लेकिन रविवार को दोपहर बाद बादल छट गया है। जिससे बारिश होने की संभावना कम हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
धूप निकलने के बाद भी रविवार को मौसम नम होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार दोपहर में हल्की धूप होने के बावजूद भी गर्मी और उमस का मौसम नहीं बना।
शहर में अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह 8.30 बजे आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नही हुई। पिछले दिनों से लगातार गर्मी पड़ने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से हल्की-हल्की बारिश होने व आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। खेत में पानी होने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। अजाने के जंगू ने बताया कि पिछले दिनाें बूंदा-बादी होने से धान के फसल को काफी राहत मिल रही है, लेकिन अच्छी बारिश हो जाती है तो फसल को संजीवनी मिल जाती। इस समय धान के फसल को पानी की सख्त आवश्यकता है।