ढेबरूआ। कस्बे के इंडेन गैस सर्विस का ऑफिस कई दिनों से बंद रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। भरौली स्थित गैस गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन, न तो उनका केवाईसी हो पा रहा है और न ही गैस की बुकिंग।
वहीं, एजेंसी मालिक का कहना है कि गोदाम भीड़ के चलते ऑफिस बंद है।
उपभोक्ता राहुल, पंकज, विजय, आशीष, जुम्मन, आफताब, फारूक, आलोक आदि ने कहा कि गैस एजेंसी का ऑफिस बिना किसी सूचना के बंद है, जिससे केवाईसी से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे हैं। गोदाम पर पहुंचने पर वहां लोग कहते हैं कि ऑफिस जाइए, वहां पहुंचने पर वह बंद मिलता है। गोदाम से ऑफिस, ऑफिस से गोदाम आने-जाने में पूरा समय निकल जाता है। उपभोक्ताओं में गैस एजेंसी के इस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। लोगों ने मांग की कि ऑफिस को खोला जाए, ताकि उपभोक्ताओं के केवाईसी कागज की फीडिंग हो सके। कहा कि जल्द ऑफिस नहीं खुला तो एजेंसी का घेराव किया जाएगा। इस संबध में गैस एजेंसी मालिक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि गोदाम पर भीड़ के चलते ऑफिस बंद है। जल्द ही नियमित ऑफिस खुलेगा।