फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईटेंशन लाइन से झुलसे मासूम का काटना पड़ा हाथ

Mon, 25 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। नगर पंचायत के अशोक नगर वार्ड के टोला महुआ में 18 मई को छत पर खेल रहा मासूम हाईटेंशन तार की चपेट में आने पर बुरी तरह से झुलस गया। लखनऊ में इसका इलाज हुआ।
विज्ञापन

संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टरों ने झुलसे हाथ को काटकर निकाल दिया।रविवार को परिजन गुरुबिंद पासवान ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार, रिश्तेदारी में आया विराट (7) 18 मई को सायं लगभग पांच बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत से सटकर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इलाज के लिए उसे लेकर मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचे, जहां हालत सामान्य न होता देख परिजन लखनऊ पहुंचे। संक्रमण अधिक होने के डॉक्टर ने उसका दाहिना हाथ काटने काटकर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें