फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओवरलोडिंग पर शिकंजा, चार वाहनों का चालान, एक सीज

Mon, 25 May 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के रात में सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बढ़ते सड़क हादसों और राजस्व क्षति को गंभीरता से लेते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात तक चली जांच में बिना कागजात चल रहे चार वाहनों का चालान और एक वाहन को सीज कर दिया गया।
संभागीय परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड भारी वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया है। रात के समय बेधड़क फर्राटा भरने वाले डंपरों और भारी वाहनों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
नगर के साड़ी तिराहा, बांसी और मोहाना थाना क्षेत्र में चेकिंग की गई। इसमें जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग की स्थिति की गहन पड़ताल की गई। इसमें चार अनफिट और बिना कागजात वाले वाहन का चालान किया गया। वहीं, एक बालू खनन के मामले में ओवरलोडिंग में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना कागजात और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें