फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Sat, 22 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीटी करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। लाल बहादुर शास्त्री लघु माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी में शनिवार को दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नीलिमा सिंह ने किया। छात्राओं ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख नीलिमा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करा रही है। उद्देश्य है कि गांव के नौनिहालों का भविष्य उज्जवल बन सके। विरेंद्र तिवारी ने कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरुरत है उन्हें सामने लाने की। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत गडाकुल, मडवा, संतोरा, परिगवा, टेकनार, पल्टादेवी, चेतरा, डोहरिया आदि स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय गडाकुल के मधु, ममता, प्रतिभा, संजना, सोनमती, रामरती, विनोद, ज्योति, रमाकांत, अजीत, विष्णु, अरुण, प्रिंस, शिवा, आनंद, विकास, सूरज, उमेश, शैलू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
पहले दिन स्पर्धा में 50 मीटर व सौ मीटर बालक-बालिका दौड़, खो-खो, कबडडी आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुषमा त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद उपाध्याय, रवि चौधरी, राधारमण त्रिपाठी, लालजी यादव, सुरेंद्र प्रसाद, योगेंद्र पांडेय, रिंकी वर्मा, रोहिणी, पृथ्वीपाल, मनोज यादव, जीतबहादुर चौधरी, आशुतोष सिंह, दीपिका सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज त्रिपाठी, कल्पना, वीरेंद्र मौर्या, रामललित, विजय बहादुर, बैदुल्लाह, अपूर्ण श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें