फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित पाई गईं बीएलओ, कटेगा मानदेय

Sat, 22 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
परसा बूथ का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष बूथ दिवस पर डीएम ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने इसे प्राथमिकता में रखने और पारदर्शिता से कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा शाह आलम विकास खंड नौगढ़ का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ रामसेवक गुप्ता उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि बूथ पर कुल 1041 मतदाता है। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक राजेश्वरी शुक्ला, रीता श्रीवास्तव, अनुदेशक सौम्य सोनकर, नेहा श्रीवास्तव, अनुराधा मिश्रा भी मौजूद मिले। डीएम ने बूथ के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए निर्देशित किया।
जो मतदाता यहां निवास नहीं कर रहे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची से फार्म-7 भरकर काटने की कार्रवाई करें, उन्हें नोटिस भी दें। सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार पर बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। बूथ नंबर 259, 260 के बीएलओ रामऔतार व अशोक कुमार अपने बूथ पर उपस्थित मिले।
विज्ञापन

बूथ संख्या 261 की बीएलओ दुर्गावती देवी नदारद थीं। उनके प्राय: मौजूद न रहने की शिकायत मिली। उन्होंने दुर्गावती देवी के एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। बीएलओ रामऔतार व अशोक कुमार के कार्यों को सराहा। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार नौगढ़ अवधेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें