फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ईओ पर चेयनमैन ने लगाए वित्तीय अनियमितता समेत कई आरोप

Fri, 13 Feb 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। नगर पंचायत कार्यालय बढ़नी बाजार में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने अधिशासी अधिकारी अजय कुमार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता, प्रशासनिक शिथिलता और विकास कार्यों में बाधा जैसी स्थितियां लगातार सामने आ रही हैं, जिन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने एक फर्म का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कन्हा गोशाला से संबंधित एक टेंडर में लगभग 11.92 लाख रुपये की कथित फर्जी एफडीआर लगाई गई। उनका कहना है कि बैंक स्तर पर पुष्टि के बावजूद कठोर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि यह मामला सत्य है तो यह नगर पंचायत की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक शिथिलता के कारण विकास की गति बाधित हुई है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में देरी तथा कथित सुविधा शुल्क की शिकायतों का भी जिक्र किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि यदि जनता को बुनियादी सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है तो यह गंभीर प्रशासनिक समस्या है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बीच उनके विरुद्ध भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकांश कर्मचारियों का वेतन जारी करने की सहमति दी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ अजय कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें