फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में चली लाठी, पांच जख्मी

Fri, 13 Feb 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश में दो पटीदारों मलहु और प्रह्लाद आपस में भिड़ गए। दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे ठंडे चले। मारपीट में मलहु, विक्रम, अनीता और दूसरे पक्ष के सत्यभामा और प्रह्लाद घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मलहु और प्रह्लाद दोनों सगे पटीदार है। बताया जा रहा है कि दोनों के सामने के जमीन के बंटवारे को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा है। उसी जमीन पर लगे पेड़ को प्रह्लाद की ओर से काटा जाने लगा, तभी मलहु भी उसे काटने के लिए पहुंच गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बात गाली-गलौज से नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस वारदात में प्रथम पक्ष के मलहु, विक्रम, अनीता और दूसरे पक्ष के सत्यभामा और प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली भिजवाया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा विवादित जमीन पर पेड़ काटने का विवाद सामने आया है। दो पक्षों के पांच लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर सभी को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें