बढ़नी ब्लॉक के धनौरा बुजुर्ग गांव के पूरब बना जर्जर पुल। संवाद
बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र बॉर्डर डेवलेपमेंट सड़क योजना के तहत बन रही महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित धनौरा बुजुर्ग गांव के पूरब बना पुराना और संकरा पुल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पुल का लगभग आधा हिस्सा और किनारे का एप्रोच कटकर नीचे गिर गया है। जिससे पुल से एक समय में केवल एक ही वाहन मुश्किल से गुजर पाता है।
इस खतरनाक रास्ते से गुजरते हुए कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधी शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पुल काफी पुराना और संकरा है और किनारे की मिट्टी खिसकने से स्थिति और भी खराब हो गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से बॉर्डर डेवलेपमेंट सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
संबंध में इंडो नेपाल के सहायक अभियंता नीरज पांडेय ने बताया कि यह पुल सिंचाई विभाग की अंतर्गत पड़ता है। वहीं, सिंचाई विभाग निर्माण खंड के अभियंता अभिषेक ने बताया कि यह मेरे निर्माण खंड में नहीं है।