फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाली युवती पर चली गोली, भारतीय युवक पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के बुटवल के बुद्धनगर में शनिवार को एक युवती को गोली मार दी गई। उसका इलाज चल रहा है। उसकी पहचान बुटवल वार्ड नंबर -11 के बुद्ध नगर निवासी टीका बिस्ता छेत्री के रूप में हुई है। बुटवल पुलिस कार्यालय ने बताया कि उसे कमर में गोली मारी गई। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल के प्रमुख डीएसपी इंद्र बहादुर राणा ने बताया कि रैनादेवी छहारा निवासी बुद्ध नगर बुटवल वार्ड नंबर 11 में रह रही बिस्ता को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए लुंबनी प्रादेशिक अस्पताल भेजा गया है। अब तक की जांच में जो सामने आया है, उससे पता चला है कि कुछ दिन पहले उनका एक भारतीय युवक से झगड़ा हुआ था और स्थानीय गवाहों को संदेह है कि भारतीय युवक ने ही गोली चलाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें