फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

निजी अस्पताल मं प्रसव के दौरान महिला एवं नवजात की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र परसोहिया नानकार टोला तोमर निवासी अंजलि (20) की कब्र से शव निकलवर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसकी छह अप्रैल को निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। साथ ही नवजात की भी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर एसपी व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था।
क्षेत्र के परसोहिया नानकार टोला तोमर निवासी गणेश ने पत्नी अंजली की छह अप्रैल को एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव करवाया था। अंजली व नवजात का इलाज चल रहा था। उसी दौरान दोनों की हालत नाजुक होने लगी। उसके बाद अस्पताल के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब तक जिला अस्पताल पहुंचते तब तक अंजली और नवजात की मौत हो चुकी थी। इस मामले में पति गणेश ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह व शोहरतगढ़ पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच मोहाना थाने के एसआई संतोष कुमार सिह को सौंपी है। डीएम के आदेश पर शोहरतगढ़ के एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे व मोहना थाने के एसआई संतोष कुमार सिंह ने कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के आदेश पर कोमर गांव के कब्र से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें