फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, रेता गया था गला

विज्ञापन
ढेबरूआ क्षेत्र के भुतहवा-भुतहिया के पास घटनास्थल पर जानकारी पहुंचे एसपी डॉ. यशवीर सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
युवक का शव मिला, रेता गया था गला
विज्ञापन

परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में मटियार उर्फ भुतहवा गांव के युवक का खून से सना शव मंगलवार सुबह चरकोड के पास मिला। युवक का गला रेता गया था। हत्या के मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी, सीओ और एसओ के अलावा एसओजी कर्मी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कत्ल किसने किया और उसकी वजह क्या है, उसकी छानबीन पुलिस टीम कर रही है।
क्षेत्र के मटियार उर्फ भुतहवा गांव निवासी बजरंगी उर्फ बबलू (35) पुत्र रामसेवक का शव मंगलवार सुबह मिला। लोगों ने भुतहवा-भुतहिया टोलों के बीच मोबाइल टावर के पूरब चकरोड के पास शव को देखा। ग्रामप्रधान चुल्हई ने ढेबरुआ थाने पर इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ढेबरुआ के एसएचओ ब्रह्मा गौड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीओ हरिश्चंद्र, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी अमित कुमार, समय माता कठेला के एसएचओ सौदागर राय मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी ने एसएचओ को सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर हत्याकांड का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कुछ तथ्य गांव के लोगों ने बताया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। वहीं एसएचओ ढेबरुआ ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिता, पत्नी और बहन की हो चुकी है मौत
बजरंगी उर्फ बबलू की हत्या से गांव सहित पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बजरंगी के पिता रामसेवक की छह वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। इसके अलावा बजरंगी की पत्नी की भी मौत भी पांच वर्ष पहले हो गई है। बजरंगी की कोई संतान नहीं है। बजरंगी की बहन बताशा (16) की लगभग 10 वर्षं पहले छत से गिरने से जान चली गई थी। बजरंगी के दो भाई भी हैं। दूसरे नंबर पर सुबेश कुमार उर्फ डब्लू (32) की पत्नी एक वर्षं पहले ही ससुराल छोड़कर मायके चली गई है। छोटा भाई छोटू (25) की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें