फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त, मोबाइल लोकेशन पर टिकी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हत्या कर फेंके गए शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल की तरफ जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि हत्यारे किस तरह से घटनास्थल की तरफ गए होंगे। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि अगर किसी मोबाइल की मौजूदगी के सुबूत मिलते हैं तो मामले का खुलासा आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त अब तक न होने और उसका मोबाइल नंबर हाथ न लगने से मामला काफी पेचीदा हो गया है। पुलिस ने रविवार को ही आसपास के गांवों के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन किसी ने इस शक्ल के आदमी को इधर देखने की बात नहीं बताई। हालांकि घटनास्थल को देखकर लोगों में यही चर्चा है कि यह संभव है कि युवक बाहरी हो, लेकिन हत्या कर शव आसपास के गांव के ही किसी शख्स ने फेंका होगा। क्योंकि इतनी सुनसान जगह कोई अंजान शख्स तो नहीं आएगा।

टावर डंपिंग तकनीकी से है मदद की आस
पुलिस महकमे से हाल ही में रिटायर हुए एक शख्स ने बताया कि घटना का पता लगाने के लिए घटना वाली रात घटनास्थल के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों का डाटा जुटाकर टावर डंपिंग के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि रात में कौन सा मोबाइल नंबर सक्रिय रहा है। हर नंबर की बारीकी से जांच की जाएगी, ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें चिह्नित किया जा सके। इस तकनीक के जरिए घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों की सूची तैयार हो सकती है, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से भी मिलेगी मदद
मोबाइल फोन के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी इस मामले का राज खोलने में मददगार होगी। पुलिस टीम घटनास्थल की तरफ जाने वाले रास्तों पर स्थित दुकानों का सीसीटीवी फुटेज चेक भी कर रही है। इससे संदिग्धों की तलाश में मदद मिलेगी।

अब आसपास के जिलों में संपर्क कर रही पुलिस

अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय के अलावा आसपास के जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है कि वहां कोई गुमशुदगी दर्ज हो तो उस आधार पर ही छानबीन हो। उधर, शव की शिनाख्त नहीं होने के चलते 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम होगा। ऐसे में पुलिस के पास मंगलवार तक इंतजार करने का ही विकल्प है।
थाना प्रभारी अविनाश मौर्या ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान नहीं होने पर मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिले कपड़े

युवक का शव जहां नग्नावस्था में मिला, वहां से डेढ़ किमी के दायरे में गेहूं के खेत से एक शर्ट, चड्ढी, बेल्ट व चप्पल अलग-अलग जगहों से मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कपड़ों का अलग-अलग जगह मिलना और युवक के नग्नावस्था में मिलने से इस बात की आशंका प्रबल है कि हत्या कर शव वहां पुलिस के नीचे फेंका गया होगा। लोगों का कहना है कि जहां शव मिला है, वह स्थान थाने से करीब एक किलोमीटर दूर है। इसके अलावा करीब 500 मीटर आगे चप्पल, बेल्ट, शर्ट और अंडर गारमेंट बरामद किए गए हैं। इनको देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों ने शव फेंकने के बाद मामले को गुमराह करने और खुद को निर्दोष बताने के लिए कपड़ों को अलग-अलग जगह फेंका गया होगा।
विज्ञापन


अभी युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मामले की छानबीन के लिए पुलिस लगी हुई है।

राजेश चतुर्वेदी, सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें