फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुराने को बदलकर निशुल्क लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

Tue, 31 Mar 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अधीक्षण अभियंता बिजली निगम अजय कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत पुराने मीटरों को बदलकर निशुल्क स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं द्वारा समय पर रिचार्ज करने पर बिजली के बिल की दरों में दो प्रतिशत की विशेष छूट भी मिलेगी। साथ ही सायं छह बजे से सुबह आठ बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाशों के दिन बिजली नहीं कटेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैलेंस निगेटिव में होने की स्थिति में उपभोक्ता को बिजली विच्छेदन के बजाय तीन दिनों की अतिरिक्त अवधि दी जाएगी। रिचार्ज के दो घंटे के भीतर होगी आपूर्ति बहाल की जाएगी। सुरक्षा धनराशि की वापसी सीधे प्रीपेड बैलेंस में समायोजित होगी। जिले में अब तक 58,260 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकी सुधारों की दिशा में प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें