सिद्धार्थनगर। विभिन्न मंागों के समर्थन में उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के जिलाध्यक्ष केडी गोस्वामी के नेतृत्व में नौगढ़ ब्लॉक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। 19 जुलाई को एक दिन का सामूहिक अवकाश का आवेदन प्रस्तुत किया।
दस सूत्रीय मंाग पत्र के समर्थन में सभी कर्मचारियों ने आंदोलन छेड़ दिया है। प्रदर्शन 18 जुलाई तक चलेगा, जिसमें ब्लॉक के सभी अधिकारी व कर्मचारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान शैलेंद्र कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार जायसवाल, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रभू राम सिंह, केशभान यादव, जयसिंह सोनकर, प्रमोद यादव, मुकेश कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप, विनोद चंद्र श्रीवास्तव, जफर आलम, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
वहीं, बर्डपुर ब्लाक पर भी विभिन्न मांगों के समर्थन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर ग्राम विकास कर्मचारियों का विरोध गुरुवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर शासन के रवैए का विरोध जताया और विभिन्न मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। जिले के उसका बाजार, जोगिया, शोहरतगढ़, बढ़नी, लोटन सहित अन्य ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित की।
वक्ताओं ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग अपने मूल कार्यों के साथ ही अन्य संबद्ध सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर पूरी तत्परता से दायित्वों का निर्वहन करता है। पंचायती राज विभाग साजिश रचकर अपने विभाग को ग्राम्य विकास विभाग से अलग होने का प्रयास कर रहा है।
यह जनहित के विपरीत है। इसके विरोध में ग्राम्य विकास परिषद आंदोलन को विवश हैं। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि 18 जुलाई तक कर्मचारी काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 19 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद 21 से 23 जुलाई तक कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे। 24 जुलाई को राज्य स्तर पर महापरिषद की बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।