फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत नौगढ़ देहात मंडल में 19 व 20 मार्च को दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताई। अंत में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण वर्ग के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन वर्ग प्रभारी सच्चिदानंद चतुर्वेदी ने किया, जबकि उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
प्रथम सत्र में मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष तेजू विश्वकर्मा ने पार्टी के इतिहास व विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय ने सोशल मीडिया, सरल एप, नमो एप एवं एआई जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और इनके सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया। तृतीय सत्र में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बूथ प्रबंधन की महत्ता बताते हुए कार्यकर्ताओं को मतदाता संपर्क व संगठन विस्तार के गुर सिखाए। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

चतुर्थ सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कार्य विस्तार पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डाला। पंचम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी ने कार्य पद्धति पर विचार रखे। छठे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा की।
इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक फूलचंद जायसवाल, भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही, मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री वीरेंद्र कुमार, अजय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो मिथिलेश अग्रहरि समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें