भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नीचाफा के बलुआ समय माई स्थान पर हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 व चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर सनातन दिव्य दीप महोत्सव आयोजित हुआ।
धर्मरक्षा मंच और कर्मयोगी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने 25 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए। इस दाैरान माता जागरण का भी हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने बृहस्पतिवार शाम मां बलुआ समय माई के विधि-विधान से पूजन और आरती कर कार्यक्रम की शुरूआत की। ्रइसके बाद दीपोत्सव हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने स्वास्तिक, ओम, चरण पादुका और जय माता दी जैसे धार्मिक प्रतीकों की आकर्षक रंगोली बनाकर दीपों से सजाया। पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आया।