फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अकीदत से मनाया गया कर्बला के शहीदों का बीसवां

Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्लौर कस्बे में आयोजित हुई मरसिया मजलिस, जुलूस निकालकर किया सारी रात नौहा और मातम
विज्ञापन

डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों का बीसवां पूरी अकीदत से मनाया गया। इस मौके पर हल्लौर कस्बे में मरसिया मजलिस आयोजित हुई और अलम ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकालकर सारी रात नौहा पढ़कर मातम किया गया।
कर्बला के 72 शहीदों के बीसवें के मौके पर बुधवार की रात 9:30 बजे हल्लौर कस्बा स्थित इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन उरूज मातम की ओर से अलम ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकाला गया। वहीं, अंजुमन गुंचा मातम की तरफ से इमामबाड़ा हुसैनिया फहम से रात्रि नौ बजे अलम, ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकला। जो पूरे कस्बे में नौहा-मातम के बीच गश्त की गई। जगह-जगह मरसिया मजलिस आयोजित की गई और ताबूत और जुलजनाह की जियारत (दर्शन) के लिए औरतों और मर्दों का भारी जनसैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में नफीस हल्लौरी, सावन हल्लौरी, नौशाद, कायनात, शकील गुड्डू, खुलूस आदि ने नौहा पढ़ा। इस पर अकीदतमंदों ने पूरी शिद्दत से मातम किया। जुलूस बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 और नौ बजे वापस उसी इमामबाड़े में आकर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल मातमदारों के लिए कस्बे में जगह-जगह लोगों को ठंडा पानी, चाय, सबील का स्टॉल लगाया गया था। कस्बा हल्लौर के अलावा भटगवां, जमौतिया, तिलगडिया, नऊंवागांव, हटवा, वासा, बेंवा, रामभारी में भी कर्बला के शहीदों के बीसवां पर मर्सिया मजलिस आयोजित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें