फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम-केवट संवाद का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक

Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। सहिजवार गांव में आयोजित नौ दिवसीय रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने भगवान श्रीराम की वन यात्रा के प्रसंगों का मंचन किया। निषादराज और श्रीराम की मित्रता, राम-केवट संवाद से लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचने तक की लीला प्रस्तुत की गई। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

मंचन के दौरान निषादराज और भगवान श्रीराम की आत्मीय मित्रता का प्रसंग दिखाया गया। इसके बाद राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। इसमें केवट ने भगवान श्रीराम को गंगा पार कराने से पहले उनके चरण पखारने की इच्छा जताई। केवट की अनूठी भक्ति, समर्पण और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रसंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पहुंचने तक की लीला का मंचन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रामलीला का आनंद लिया और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. राम प्रताप चौधरी, रामजीत यादव, प्रदीप चौधरी, उत्तम प्रसाद, अजीत चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें